Home » प्रदेश » महिला लेखा अधिकारी को घूस लेते हुए एसीबी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

महिला लेखा अधिकारी को घूस लेते हुए एसीबी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा 

गोगुंदा (Udaipur) – शुक्रवार को क्षेत्र के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पर एसीबी की टीम ने बड़ी कार्यवाहीं की गई। एसीबी की टीम ने विभाग में कार्यरत महिला लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) नूतन पंड्या को 5 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लेखा अधिकारी ने यह घूस दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय देने की एवज में लेनी चाहिए थी। बता दें कि दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के करीब 7 माह का बकाया मानदेय रोका हुआ था। जिसके लिए लेखा अधिकारी ने 2500-2500 रुपए की मांग की थी।

एसीबी एडिशनल एसपी अनंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग में पहुंची तो जैसे ही दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लेखा अधिकारी को उसके द्वारा मांगी गई राशि सौंपी तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूर्व में विभाग को कई बार शिकायत करे चुकीं कार्यकर्ताएं जानकारी के अनुसार लेखा अधिकारी नूतन पंड्या इससे पूर्व में कई महिलाओं से मानदेय जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग कर चुकी थीं। इसे लेकर पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने परेशान होकर एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। लेखा अधिकारी पर पोषाहार में हेराफेरी करने का भी आरोप है। एसीबी की टीम विभाग में दस्तावेजों की जांच में जुटी और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

error: Content is protected !!