गोगुंदा (Udaipur) – गुरुवार को भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के गोगुंदा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल नाके पर मेवाड़ी साफ़ा और केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। शिक्षा मंत्री उदयपुर से आबूरोड एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान विधायक प्रताप लाल गमेती ने धनुष बाण और भाजपा मण्डल अध्यक्ष निखिल कोठारी ने शिक्षा मंत्री को राम चरित्र मानस ग्रंथ भेट किया गया ।
इस दौरान भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ,सांसद मन्नालाल रावत, उपप्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा , नान्देशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाना, मीडिया प्रभारी सुरेश तेली , ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष भोई, भाजपा वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, पन्नालाल प्रजापत, मंडल महामंत्री पृथ्वी सिंह, वार्डपंच ओम सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जितेश पालीवाल, उपाध्यक्ष पवन सोनी, भारत सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र गमेती , उपसरपंच अंबालाल ,दिनेश चौधरी, धीरज खटीक, नरेश खटीक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।