Home » प्रदेश » दुग्ध उत्पादन लाभार्थियों को किया लाभांश वितरण , 20 लोगों को मिला पशु लोन

दुग्ध उत्पादन लाभार्थियों को किया लाभांश वितरण , 20 लोगों को मिला पशु लोन

गोगुंदा (Udaipur)- शुक्रवार को दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति की ओर से 65 सदस्यों को 2023 और 2024 का लाभांश वितरण किया गया। जिसमें रावलिया खुर्द, कला और शौभावास के दुग्ध उत्पादक सदस्य शामिल थें।

सरस डेयरी संघ अध्यक्ष डालचंद डांगी , डेयरी प्रबंधक डॉ. गिरिराज शर्मा, डायरेक्टर विजय लक्ष्मी नागदा ने डेयरी से मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी साझा करते हुए दुग्ध उत्पादों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने,अच्छी नस्ल के पशुओं को पालने की सलाह दी। वहीं डेयरी द्वारा उमरोद दुग्ध समिति सचिव चंपालाल जोशी के स्वर्गवास होने पर तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया ।

कार्यक्रम में डेयरी सुपर वाइजर रमेश पालीवाल ने गोपाल क्रेडिट पालन हेतु लोन की जानकारी देते हुए रावलिया गांव के 20 लाभार्थियों को पशु लोन भी दिया गया। इस दौरान दुग्ध उत्पादन समितियों के अध्यक्ष कालु सिंह,सचिव शंकर सिंह सिसोदिया, अध्यक्ष केसर सिंह , सुख सिंह, देवीसिंह सिसोदिया ,देवनाथ ,भंवर सिंह मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!