Home » प्रदेश » वाहन चालकों से की समझाइश, वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए

वाहन चालकों से की समझाइश, वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए

उदयपुर (Udaipur)- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न चौराहा पर वाहन चालकों के साथ समझाइश की। साथ ही रिफ्लेक्टर अभियान की शुरुआत की गई। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। परिवहन निरीक्षक विपिन माहेश्वरी ने आधार फाउण्डेशन के सहयोग से रिफ्लेक्टर अभियान की शुरुआत कर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान वाहन चालकों को फर्स्ट रिस्पांडर की ट्रेनिंग भी दी गई और गोल्डन हॉवर्स का महत्व बताया। केंद्र सरकार द्वारा नीति में परिवर्तन करते हुए गुड सेमेरिटन अवार्ड राशि में इजाफा करते हुए 5000 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये किया गया है। इस अभियान में आधार फाउण्डेशन के नारायण चौधरी सहित अन्य विभागीय कार्मिक एवं जागरूकजन अपना सहयोग दे रहे है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!