Home » प्रदेश » सायरा में भाजपा प्रत्याशी ने खुद को नहीं दिया वोट, कांग्रेस के नरपत सिंह बने उप प्रधान

सायरा में भाजपा प्रत्याशी ने खुद को नहीं दिया वोट, कांग्रेस के नरपत सिंह बने उप प्रधान

गोगुंदा – पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को पंचायत समिति गोगुंदा और सायरा में उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। गोगुंदा पंचायत समिति में भाजपा ने उप प्रधान पद पर जीत दर्ज कर अपना कब्जा बरकरार रखा। उप प्रधान चुनाव को लेकर पंचायत समिति परिसर में सुबह से ही पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। गोगुंदा पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मुकुल मेहता और कांग्रेस प्रत्याशी चौन सिंह चदाणा ने निर्वाचन अधिकारी जगदीश सिंह आशिया के समक्ष नामांकन दाखिल किया था।

मतदान और मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा के मुकुल मेहता को उप प्रधान घोषित किया गया था मेहता को 10 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चौन सिंह चदाणा को 9 वोट प्राप्त हुए थे इस तरह मुकुल मेहता ने एक वोट से जीत हासिल की।

उप प्रधान पद पर मुकुल मेहता की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

वही दुसरी ओर सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस के नरपत सिंह चंपावत उप प्रधान निर्वाचित हुए। वहीं चुनाव परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी ललिता कुवर का अपना मत स्वयं को नहीं देकर दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में डालना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

उप प्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नरपत सिंह चंपावत, विक्रम सिंह बारहट, नवल सिंह चदाणा और लक्ष्मीलाल मेघवाल ने निर्वाचन अधिकारी सुरेश मेहता के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा की ओर से ललिता कंुवर ने नामांकन भरा था।

नामांकन वापसी के दौरान कांग्रेस के लक्ष्मीलाल मेघवाल और नवल सिंह चदाणा ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद कांग्रेस ने नरपत सिंह चंपावत को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, जबकि विक्रम सिंह बारहट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे।

मतदान और मतगणना के बाद नरपत सिंह चंपावत को 12 मत तथा निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम सिंह बारहट को 3 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी ने नरपत सिंह चंपावत को सायरा पंचायत समिति का उप प्रधान निर्वाचित घोषित किया।

बता दे कि सायरा पंचायत समिति में कुल 15 वार्ड हैं। पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस ने 13 वार्डों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को मात्र 2 वार्डों में सफलता मिली थी। ऐसे में उप प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी ललिता कंुवर द्वारा अपना मत भी स्वयं को नहीं देकर दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में डालने का मामला सामने आया। चुनाव परिणाम के बाद इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

वहीं नरपत सिंह चंपावत के उप प्रधान निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!