Home » प्रदेश » पटाखों की चिंगारी से दो जगह लगी आग, घास और लकड़ियां जलकर राख

पटाखों की चिंगारी से दो जगह लगी आग, घास और लकड़ियां जलकर राख

गोगुंदा – दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की चिंगारी से गोगुंदा और सायरा क्षेत्र में आग लगने की दो घटनाएं सामने आईं। दोनों घटनाओं में पशुओं के लिए रखा चारा और लकड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निजी स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

पहली घटना गोगुंदा कस्बे के खटीकवाड़ा के समीप की है। कस्बे के ईश्वर विरवाल ने बताया कि दीपावली की देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने मिडिल स्कूल के पास स्थित एक बाड़े में पटाखे जलाकर फेंक दिए। पटाखों की चिंगारी से रोशनलाल गर्ग के बाड़े में रखी घास में आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर देर रात ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि तब तक बाड़े में रखी घास जलकर राख हो चुकी थी।

वहीं, दूसरी घटना सायरा क्षेत्र की पलासमा ग्राम पंचायत के गुर्रा गांव में सामने आई। यहां भी दीपावली की देर रात पटाखों की चिंगारी से लकड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में पास में रखा पशुओं का चारा भी आ गया। गुर्रा निवासी विनोद सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के समीप आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से घास के कुंदवे और बड़ी मात्रा में लकड़ियां जलकर राख हो गईं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!