गोगुंदा। टीम सृजन की ओर से शनिवार को क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावड़ा एवं टांकड़ा (रावलिया खुर्द) में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों को मिठाइयां, कपड़े और नोटबुक वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ दीपावली मनाकर उन्हें उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में अध्यापक हेमेंद्र सिंह मकवाना, सुदर्शन सिंह, वंशिका तेली, जितेन्द्र मेघवाल, दक्ष्या चापलोट, रवीना चौधरी, गौरावी राठौड़, हरिसुदन तिवारी, देवराज रावत, निष्कर्ष वीरवाल, यश नागर, विष्णु प्रकाश जोशी, दर्शना जोशी, मोहन जोशी, लक्क्षी जैन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।





