Home » प्रदेश » दशहरा-दीपावली मेले में सांस्कृतिक आयोजन देखने आए दर्शकों को किया संबोधित

दशहरा-दीपावली मेले में सांस्कृतिक आयोजन देखने आए दर्शकों को किया संबोधित

उदयपुर – विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। देवनानी शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आयोजित दशहरा-दीपावली मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेले में मौजूद दर्शकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नवनियुक्त महापौर पारस सिंघवी की सराहना करते हुए उन्हें युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि पारस सिंघवी के नेतृत्व में आने वाले समय में उदयपुर शहर में चहुंमुखी विकास देखने को मिलेगा। शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, उदयपुर महापौर पारस सिंघवी, भाजपा उदयपुर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह तथा उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में मिलने वालों का लगा तांता

इससे पूर्व शुक्रवार दोपहर उदयपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में देवनानी से मिलने वालों का तांता रहा। शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पार्षद विजय आहुजा भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यों ने सर्किट हाउस में देवनानी से भेंट की।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!