Home » प्रदेश » गोगुंदा में मतदान को लेकर न्यायालय में रहेगा अवकाश

गोगुंदा में मतदान को लेकर न्यायालय में रहेगा अवकाश

उदयपुर – राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पंचायतीराज चुनाव – 2026 के द्वितीय एवं तृतीय चरण में प्रस्तावित मतदान को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटड़ा, न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोगुन्दा एवं न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट गोगुन्दा में 28 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश खेरवाड़ा, न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा एवं न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खेरवाड़ा तथा ग्राम न्यायालय खेरवाड़ा में 3 नवम्बर तथा 5 नवम्बर को अवकाश रहेगा।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!