Home » प्रदेश » दो सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे बैग, मैट और चप्पल

दो सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बांटे बैग, मैट और चप्पल

गोगुंदा – क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगियों का गुड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमच माता का खेड़ा में विद्यार्थियों के लिए सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रीन सौल फाउंडेशन मुंबई की ओर से दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, मैट और चप्पल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री मिलने से उनमें उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान शिक्षिका मंजू मेघवाल, कमला मेनारिया, भावना पालीवाल, पुष्पलता मकवाना, सौरभ जोशी, लीला गमेती, केशी कटेरिया, युवनेश सोलंकी और इंद्रा सहित ग्रीन सौल फाउंडेशन की ओर से कोमल पालीवाल, माया पालीवाल और बीना केदावत पालीवाल मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!