
सायरा – क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को किशोरी शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदेशमा की छात्राओं ने
उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रारंभिक स्तर की प्रतियोगिताओं में धारा सेन और धर्मिष्ठा सेन ने सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिद्धि पालीवाल ने गणित एवं विज्ञान में तृतीय तथा पहल पालीवाल ने हिंदी एवं अंग्रेजी में तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं माध्यमिक स्तर पर मनीषा राजपूत और नूतन पालीवाल ने हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षरा पालीवाल और तरुणा पालीवाल ने गणित एवं विज्ञान विषय में प्रथम स्थान हासिल किया।
कुल छह प्रतियोगिताओं में से तीन में नांदेशमा विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राएं अब जिला स्तर पर सायरा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी।



