Home » प्रदेश » अवैध नशे पर कोटड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘जागृति’ अभियान के तहत वाकल नदी के किनारे पकड़ी अवैध गांजे की खेती, 192.22 किलो हरे पौधे जब्त

अवैध नशे पर कोटड़ा पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘जागृति’ अभियान के तहत वाकल नदी के किनारे पकड़ी अवैध गांजे की खेती, 192.22 किलो हरे पौधे जब्त

कोटड़ा / उदयपुर – उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में युवाओं को नशे से बचाने और अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘जागृति’ अभियान के तहत कोटड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने वाकल नदी के किनारे खेत में अवैध रूप से उगाई गई गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए कुल 192.22 किलोग्राम वजन के अवैध गांजे के हरे और गीले पौधे उखाड़कर जब्त किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकुल शर्मा और वृताधिकारी (वृत कोटड़ा) डूंगर सिंह के सुपरविजन में कोटड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सर्कल गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि ग्राम डुंगरिया-खाखरिया पटवार मण्डल क्षेत्र में वाकल नदी के किनारे एक खेत में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मुस्तैदी से कार्रवाई की और खेत से 192.22 किलो के गांजे के पौधे जब्त कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटड़ा थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण संख्या 161/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा इस अवैध खेती और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश और अनुसंधान किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रभुलाल के नेतृत्व के साथ सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल (2986), कांस्टेबल शिवसिंह (831), कांस्टेबल उत्पल (986), कांस्टेबल रमेश कुमार (2857) और कांस्टेबल पंकज (118) शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी से अवैध मादक पदार्थों की यह बड़ी खेप पकड़ी जा सकी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!