Home » प्रदेश » सवा माह तक चली गवरी का हुआ समापन, कलाकारों ने बांधा समां

सवा माह तक चली गवरी का हुआ समापन, कलाकारों ने बांधा समां

गोगुंदा – वाकल क्षेत्र के नया वास और हथनी गांव की संयुक्त गवरी का शनिवार को अंतिम दिन रहा। इस अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण गवरी देखने पहुंचे। कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नृत्य एवं अभिनय कला का प्रदर्शन किया।

रात्रि जागरण के दौरान गवरी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। हास्य कला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं दिन में गवरी नृत्य के बाद शाम को मांदल और थाली की थाप के साथ वलावण की रस्म हुई।

गवरी से जुड़े मालाराम गमेती ने बताया कि करीब सवा माह तक चले इस गवरी कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देवला क्षेत्र के आसपास के गांवों सहित वाकल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गवरी का मंचन किया। शनिवार को अंतिम दिन रात्रि जागरण के साथ गवरी का समापन एवं विसर्जन किया गया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!