जयपुर – राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश 3 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ है। इनमें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक और उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
आदेश के अनुसार अजय सिंह (2009 बैच) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। वहीं डॉ. रामेश्वर सिंह (2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। विकास शर्मा (2010) को उप महानिरीक्षक पुलिस, एसएसबी, जयपुर और डॉ. राजीव पवार (2010) को उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। मनीष अग्रवाल (2010) अब पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, जयपुर होंगे। इसी तरह संजीव नैन (2013) को पुलिस अधीक्षक, सीकर तथा योगेश गोयल (2013) को पुलिस उपायुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। सतनाम सिंह (2015) को पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। पौष्य दीक्षित (2016) को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर लगाया गया है। वहीं पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016) को कमांडेंट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर बनाया गया है। कुन्दन कंवरिया (2018) को पुलिस अधीक्षक, दौसा तथा प्रवीण नायक नूनावत (2019) को पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस आयुक्तालय जयपुर लगाया गया है। इसके अलावा अजय सिंह राठौड़ (2022) को पुलिस अधीक्षक, सिरोही तथा आदित्य कांकड़े (2022) को पुलिस अधीक्षक, फलोदी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन जिलों के बदले एसपी
सीकर: संजीव नैन
फलोदी: आदित्य कांकड़े
सिरोही: अजय सिंह राठौड़
दौसा: कुन्दन कंवरिया
एसओजी जयपुर: सतनाम सिंह
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर: पौष्य दीक्षित
एससीआरबी जयपुर: मनीष अग्रवाल
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानांतरण/पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।



