Home » प्रदेश » बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, एनीमिया रोकथाम का दिया संदेश

बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच, एनीमिया रोकथाम का दिया संदेश

उदयपुर – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका स्वास्थ्य, पोषण एवं एनीमिया की रोकथाम को लेकर महिला अधिकारिता विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति गिर्वा में जिला स्तरीय विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया के कारण एवं लक्षण, बचाव के उपाय तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक संजय जोशी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं का स्वस्थ रहना उनके बेहतर शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करने का आह्वान किया। अभियान का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ एनीमिया की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को रोचक तरीके से समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें माइंड गेम्स एवं प्रश्नोत्तरी सत्र प्रमुख रहे। प्रश्नोत्तरी एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चारूसी अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर भावना धमाला, लैब सहायक रोहन मोसिस, सुपरवाईजर सागर सिंह पंवार, पूजा पाटीदार, तरुणा लोहार सहित विभिन्न ब्लॉकों से आयी साथिन एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!