उदयपुर – राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर जिला और उपखण्ड स्तर पर सीटों की आरक्षण लॉटरी 23 एवं 24 सितंबर को होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर बुधवार को जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी जिला परिषद सभागार में सुबह 9.30 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी के सानिध्य में प्रारंभ होगी।
इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। अगले दिन 24 सितंबर को उपखण्ड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी ।



