Home » प्रदेश » 14 दिन बाद पुलिस ने किया पुनावली दंपती हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

14 दिन बाद पुलिस ने किया पुनावली दंपती हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

उदयपुर – सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में 14 अगस्त को हुए बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का पुलिस ने 14 दिन बाद खुलासा कर दिया है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों की पहचान की है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनावली निवासी कुशाल पालीवाल , बिहार निवासी हाल मुकाम सूरत निवासी चंदन यादव, उत्तर प्रदेश, हाल मुकाम सूरत निवासी दिलीप चौधरी सहित पुनावली निवासी किशन निवासी पुनावली और जीवन पालीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कुशाल पालीवाल को मामले का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। वहीं छठे आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

संदिग्ध कार की निशानदेही से खुला राज

पुलिस की जांच में एक संदिग्ध कार की निशानदेही अहम कड़ी साबित हुई। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और हत्याकांड से जुड़े लोगों तक पहुंची। इसके बाद पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या के बाद से ही पुलिस पर जल्द खुलासे का दबाव था। घटना के बाद ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ था। करीब दो सप्ताह तक चली जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे का दावा किया है।

बता दे कि पुलिस ने गांव से निकली हत्या के दिन निकली एक ब्लू कलर की कार को अहम सबूत माना था और आरोपियो को गिरफ्तार किया आरोपियों ने चोरी की वारदात करते हुए हत्याकांड का षडयंत्र रचा था।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!