Home » प्रदेश » रामदेव जयंती को लेकर राम रसोड़े पर चर्चा, सचिव पद पर जगदीश मेघवाल मनोनीत

रामदेव जयंती को लेकर राम रसोड़े पर चर्चा, सचिव पद पर जगदीश मेघवाल मनोनीत

गोगुंदा – क्षेत्र के वीरपुरा रामदेव मंदिर धूणी पर रविवार को मेघवाल समाज सेवा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष गोविंद लाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों आयोजित होने वाली बाबा रामदेव जयंती को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में बाबा रामदेव जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले राम रसोड़े की व्यवस्थाओं और आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं समिति की कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे सचिव पद पर सर्वसम्मति से जगदीश मेघवाल को मनोनीत किया गया।

बैठक में वाकल, नवेर और मालासेरा क्षेत्र से शिव नारायण, मोहन लाल, अमृत, अंबालाल, पन्नालाल, मांगीलाल, देवेंद्र, दिनेश, करण, राहुल, कन्हैयालाल, भंवरलाल, घीसूलाल, सतीश भाटी, हुक्मीचंद्र, हीरालाल, छतराराम, सोहनलाल, प्रकाश कुमार, सुनील, फतेहलाल, वर्दीचंद्र सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!