सायरा – क्षेत्र के पदराड़ा में संचालित मीरा इंग्लिश एकेडमी में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद चुनाव 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों एवं विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी पहले ही दी जा चुकी है।

मीरा इंग्लिश एकेडमी के डॉयरेक्टर ललिता जोशी ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम का तहत 22 अगस्त को सभी उम्मीदवार प्रचार अभियान चलाएंगे। और प्रथम चरण में 24 अगस्त को हेड बॉय एवं हेड गर्ल के पद के लिए मतदान होगा। वहीं द्वितीय चरण में 25 अगस्त को वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल के लिए चुनाव कराया जाएगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 1 सितंबर को की जाएगी।
उन्होने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के लिए चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोई भी शिक्षक किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार, समर्थन या वोट की अपील नहीं करेगा। चुनाव प्रक्रिया, नियम या भूमिका को लेकर किसी उम्मीदवार को परेशानी होने पर शिक्षक निष्पक्ष रूप से उसका मार्गदर्शन कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों के साथ समान व्यवहार और समान अवसर सुनिश्चित करने के साथ चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालय की डायरेक्टर ललिता जोशी ने बताया कि हेड बॉय पद के लिए खुशाल प्रजापत, भारत लोहार और क्रिश सुथार, जबकि वाइस हेड बॉय पद के लिए छगन सिंह, करण सिंह और भूपेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। इसी प्रकार हेड गर्ल पद के लिए हर्षिता सुथार, भूमिका लोहार और वर्षा कुंवर तथा वाइस हेड गर्ल पद के लिए हिमांशी कुंवर, नित्य लोहार और मोनिका मेघवाल उम्मीदवार हैं।



