Home » प्रदेश » करणी सेना ने किया विधिक प्रकोष्ठ का विस्तार, दो अधिवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी

करणी सेना ने किया विधिक प्रकोष्ठ का विस्तार, दो अधिवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी

गोगुंदा – श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंण्डावत गढ़पुरा ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गोगुंदा विधानसभा विधिक प्रकोष्ठ में नियुक्तियां की हैं। नियुक्ति के बाद गोगुंदा में दोनों नवनियुक्त अधिवक्ताओं का स्वागत किया गया। एडवोकेट राजवीर सिंह झाला को गोगुंदा विधानसभा विधिक प्रकोष्ठ प्रमुख एवं विधिक सलाहकार तथा एडवोकेट सूर्यराज सिंह बाघेला को गोगुंदा विधानसभा विधिक सह-सलाहकार नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, लिया का गुड़ा, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मोजावत एवं गोगुंदा तहसील अध्यक्ष निर्भय सिंह देवड़ा की सहमति से की गई हैं।

 

जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा कानूनी मार्गदर्शन

विधिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कानूनी मामलों में उचित विधिक मार्गदर्शन और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दोनों अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जरूरतमंद लोगों को न्याय की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा, कमलेश शर्मा, युवराज सिंह वाघेला, नरेंद्र सिंह झाला, कुशाल सिंह राणावत, तोताराम गरासिया, खुमाण सिंह राव, शिव शंकर जोशी, देवेंद्र चौधरी, हितेश आचार्य, महेंद्र सिंह झाला, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, भगवती लाल पालीवाल, बंसीलाल तेली, करण कुमार जोशी, रामप्रकाश पांडेय, मांगीलाल तेली, शंभू गरासिया, राजेश चौधरी, अरविंद गरासिया, मनीष मेघवाल एवं हीरालाल वीरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!