
बडगांव – क्षेत्र के कठार गांव में आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत धार्मिक आयोजन एवं धर्म आराधना का क्रम उत्साह के साथ जारी है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूज्य गुरुणी शांता कंवर म.सा. आदि ठाणा-3 के दर्शन-वंदन कर रहे हैं तथा उनके प्रवचनों का लाभ लेकर धर्म आराधना में सहभागी बन रहे हैं।
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी चातुर्मास स्थल पहुंचे। इस दौरान उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, पूर्व बड़गांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल, पूर्व बड़गांव मंडल अध्यक्ष भूपाल राणा, वर्तमान बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन डांगी, महामंत्री कन्हैयालाल जैन, उपाध्यक्ष राहुल श्रीमाली, कंकूलाल, भोपाल सिंह मोजावत, चंद्रभान सिंह मोजावत, युवराज सिंह मोजावत तथा युवा नेता अरविंद चौहान सहित पदाधिकारियों ने पूज्य गुरुणी शांता कंवर म.सा. के दर्शन-वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।



