Home » प्रदेश » विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ का हुआ प्रदर्शन

विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ का हुआ प्रदर्शन

उदयपुर – राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानी य संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्कार्फ प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
यूनिट लीटर एवं वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहु से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विद्यालय द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में आज विश्व स्कॉर्प दिवस मनाया गया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के स्कार्फ का प्रदर्शन किया गया । संस्थान निदेशक एवं प्राचार्य डॉ लोकेश जैन विभिन्न प्रकार के स्कॉर्प का अवलोकन किया ।

कार्यक्रम में स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई । अपने उद्बोधन में डॉक्टर लोकेश जैन ने कहा की स्कॉर्प से स्काउट की पहचान है तथा आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है । विद्यालय के वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ भगवती लाल साहु के नेतृत्व मे आयोजित विश्व स्कॉर्प दिवस पर स्काउट व गाइड के बालचरो को स्कॉर्प की उपयोगिता की जानकारी दी गई ।
साहु ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का उपयोग पट्टी बांधने में कर सकते हैं , स्ट्रेक्चर बनाने में कर सकते हैं तथा झोला व पोटली बनाना आदि विभिन्न प्रकार से उपायोग हम स्कार्फ का कर सकते हैं ।

कार्यक्रम डॉ शर्मिला जैन , विदुषी जैन , डॉ माया त्रिवेदी , पंकज मिश्रा , प्रियंका चित्तौड़ा , शीतल कोठारी , मोनिका कंठालिया एवं सीमा सोनी आदि गण मान्य महानुभाव उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सहायक स्काउट मास्टर दिव्यांश बृजवानी ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ भगवती लाल साहु ने किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!