
जयपुर – गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालू भील के नेतृत्व में जयपुर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. जोशी को जन्मदिवस शुभकामनाएं दी।
प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जोशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया तथा संगठन की मजबूती, जनहित के कार्यों और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डॉ. सी.पी. जोशी का नेतृत्व एवं मेवाड़ के विकास में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को लगातार ऊर्जा और दिशा मिलती रही है।



