Home » प्रदेश » राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

उदयपुर। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रगति की गहन समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर अग्रवाल ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा राजस्व संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान नामांतरण, सीमांकन, विभाजन, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों सहित अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संपर्क पोर्टल सहित जन अभाव अभियोग से सम्बंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व कार्यों में गति लाएं और विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को समय पर राहत मिल सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा सहित जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!