Home » प्रदेश » राजपूत समाज की बैठक में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जोर, 30 अगस्त को होगा मार्गदर्शन सेमिनार

राजपूत समाज की बैठक में शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जोर, 30 अगस्त को होगा मार्गदर्शन सेमिनार

सायरा – क्षेत्र के चारावों का गुड़ा में रविवार को जय श्री राजपूत समाज नवयुवक मेवाड़ मंडल, सायरा चौखला की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राजपूत महासभा के युवा अध्यक्ष दिनेश सिंह चदाणा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह चदाणा ने समाज द्वारा बनाए गए सामाजिक नियमों में समयानुकूल संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर प्रशासनिक एवं अन्य सेवाओं में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अगस्त को ग्राम खारवड़ों का गुड़ा (पानेर) में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 30 अगस्त को माता मांगरी, सायरा में प्रस्तावित प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

समाज की ओर से आयोजित होने वाला यह सेमिनार सायरा तहसील के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लगभग 200 से 300 विद्यार्थियों के लिए होगा। सेमिनार में समाज के अधिकारी, अधिवक्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर मार्गदर्शन और सफलता के सूत्रों की जानकारी देंगे।

बैठक में बताया गया कि सेमिनार के सफल आयोजन में एडवोकेट मंगल सिंह, किशन सिंह, राम सिंह सहित अन्य भामाशाहों का विशेष सहयोग रहेगा।

इस दौरान बाबू सिंह, किशन सिंह, गुमान सिंह, भूर सिंह, नाथू सिंह, एडवोकेट मंगल सिंह, रतन सिंह, दुले सिंह सहित मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!