Home » प्रदेश » नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर गोगुन्दा में कांग्रेस ने दहन किया मोदी का पुतला

नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर गोगुन्दा में कांग्रेस ने दहन किया मोदी का पुतला

गोगुंदा – नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) एवं (बी)द्वारा बुधवार को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

ब्लॉक प्रवक्ता एवं सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व (ए) ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा एवं (बी) ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के पुतले का दहन किया गया।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरि सिंह झाला, देहात जिला कांग्रेस महासचिव प्रहलादसिंह झाला, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल गमेती, लोगरलाल गमेती, सेवादल ब्लाक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष नारायण मेघवाल, सायरा पंचायत समिति सदस्य विक्रमसिंह बारहठ, मंडल अध्यक्ष गणपत शर्मा, गोपीलाल पालीवाल, फतहसिंह झाला, पन्नालाल मेघवाल, सुरेश लौहार, विधानसभा युथ अध्यक्ष प्रत्याशी हितेश पालीवाल, चेनसिंह भादवीगुडा, रामचंद चौधरी, गिरवर चौधरी, श्याम लाल जैन रामा दिलीप पालीवाल लखवली, अमराराम गमेती, दीपेश नंदावत, जयदीपसिंह, खुशवर्धनसिंह झाला, रमेश सुथार,गजेन्द्र तेली, डालचंद गुर्जर, एडवोकेट शिव शंकर पालीवाल,किशन सिंह घाटा, वदनसिंह, पानेर सरपंच शंकरलाल गमेती, रावलिया खुर्द सरपंच हिरालाल गमेती, रूपलाल गमेती हमेेरसिंह, बाबूसिंह देवडा, भंवरलाल नाल, फतहसिंह मादा, देवीलाल गमेती,भंवरसिंह मजावडी, जेतसिंह भारोडी, मुकेश लौहार, प्रकाश लौहार, भैरूलाल मेघवाल, एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!