उदयपुर – जिले की बेकरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा और पुलिस उप अधीक्षक, वृत कोटड़ा डूंगरसिंह चूंडावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रामावतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि थाना बेकरिया में वर्ष 2022 में दर्ज में एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी हम्मीद नगर, फिंच, थाना लूणी, जिला जोधपुर निवासी सत्य प्रकाश (43) पुत्र मंगलाराम पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को 15 जुलाई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एएसआई विजेश कुमार, कांस्टेबल सीताराम सहित चालक भीखाराम शामिल।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





