
गोगुंदा – रविवार को क्षेत्र के (टाकड़ा बूथ) रावलिया खुर्द में भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई।
वहीं कार्यक्रम में भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली ने सभी ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का आह्वान किया।
इस दौरान नांदेश्मा मंडल सहसंयोजक फतेहलाल जोशी, भाजपा इकाई अध्यक्ष भंवर सिंह सिसोदिया, समाजसेवी देवी सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच मोहनदास गमेती, समाजसेवी तुलसीराम लोहार, नानालाल गमेती, इंदर सिंह, राम सिंह, शंकर सिंह, प्रकाश गमेती, अंबालाल, कालूराम , केशुलाल लोहार, भूरा मेघवाल, जगदीश, पेमाराम लोहार, लखाराम डिंगारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं सायरा क्षेत्र में भाजपा मंडल महामंत्री ललिता जोशी के नेतृत्व में भी मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उपस्थित लोगों का केसरिया उपराणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शक्ति केंद्र प्रभारी यशवंत पालीवाल, ग्राम पंचायत के स्थानीय बूथ अध्यक्ष सरपंच ,उप सरपंच, वार्ड पंच, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जेठाराम मेघवाल, भवानी शंकर पालीवाल, अंबालाल मेघवाल, मनीष सुथार, तरुण तेली, मोहन जैन पुखराज जैन, लालू राम गमेती, कन्यालाल मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहें
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





