
गोगुंदा – गुरुवार को नान्देशमा में कांग्रेस युवा नेता हितेश पालीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
हितेश पालीवाल ने बताया कि स्वर्गीय राजेश पायलट ने किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके सपनों को साकार करने के लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज भी युवाओं, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस दौरान देवीलाल, लेहरीलाल, मुकेश, हितेश माली, लेहरदास, चुन्नीलाल, सोहनलाल, प्रताप सिंह, वालूराम, डूलेसिंह, पुष्कर पालीवाल, हमेर सिंह, पुष्कर गर्ग, जीवाराम, गणेश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





