
गोगुंदा – बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग तथा क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केंद्र बड़गांव की ओर से चिरवा ग्राम पंचायत में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बीमा, पेंशन योजनाओं, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा म्यूल अकाउंट (बैंक खातों के दुरुपयोग) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षित बैंकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से राजीव चौधरी, क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर लक्ष्मण मेघवाल, चिरवा ग्राम पंचायत के प्रशासक गगन गमेती, सेंटर मैनेजर विभा जानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





