Home » प्रदेश » युवा कांग्रेस गोगुन्दा ने खंडित हुई महाराणा प्रतिमा को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस गोगुन्दा ने खंडित हुई महाराणा प्रतिमा को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

गोगुंदा – कस्बें के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक राजतिलक स्थली एवं महाराणा प्रताप तथा वीर आदिवासी योद्धा राणा पूंजा जी की प्रतिमाओं के संरक्षण, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर युवा कांग्रेस गोगुंदा द्वारा जिला कलेक्टर उदयपुर के माध्यम से पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस गोगुंदा शक्ति सिंह झाला ने ज्ञापन में बताया गया कि गोगुंदा की ऐतिहासिक राजतिलक स्थली मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण प्रतीक है, किन्तु वर्तमान में यह स्थल एवं यहां स्थापित प्रतिमाएं उपेक्षा का शिकार हैं। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का पिछला भाग क्षतिग्रस्त हो चुका है तथा परिसर में उचित रखरखाव, साफ-सफाई, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है।

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस उदयपुर बालू भील ने मांग की कि महाराणा प्रताप एवं राणा पूंजा जी की प्रतिमाओं की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, राजतिलक स्थली का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जाए, आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं तथा इस ऐतिहासिक धरोहर के विकास के लिए विशेष बजट आवंटित किया जाए। साथ ही महाराणा प्रताप जयंती से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर आमजन की भावनाओं का सम्मान करने की मांग भी रखी गई।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर देहात के महासचिव डॉ. कुशलेश चौधरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव दिनेश जोशी, मोहित चौधरी, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश पुष्करणा, किशन सिंह, हर्ष शर्मा सहित गणेश गमेती उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!