Home » प्रदेश » भारतीय सेना अग्निवीर में कृष्णपाल सिंह सिसोदिया का चयन, गांव में खुशी की लहर

भारतीय सेना अग्निवीर में कृष्णपाल सिंह सिसोदिया का चयन, गांव में खुशी की लहर

उदयपुर। जिले की लोसिंग ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अमरा जी का गुड़ा निवासी कृष्णपाल सिंह सिसोदिया का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल है। कृष्णपाल की इस उपलब्धि को ग्रामीणों ने गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

शक्ति सिंह झााला ने बताया कि कृष्णपाल सिंह सिसोदिया बचपन से ही भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना संजोए हुए थे और सेना में जाने को अपना लक्ष्य बनाकर नियमित पढ़ाई के साथ शारीरिक तैयारी भी जारी रखी। कठिन मेहनत और अनुशासन के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की।

कृष्णपाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विक्रम सिंह सिसोदिया, परिवारजनों और गुरुजनों को देते हुए वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प मजबूत हुआ।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इसी गांव अमरा जी का गुड़ा के एक अन्य युवा अरविंद सिंह सिसोदिया का चयन सीआईएसएफ में हुआ था, जो वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गांव के दो युवाओं के सुरक्षा बलों में चयन होने से अन्य युवाओं में भी सेना और सुरक्षा सेवाओं के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!