
गोगुंदा – क्षेत्र के प्रसिद्ध मंच जादूगर हरि ओम जादूगर को जादू एवं भ्रम कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (होनोरिस कॉज़ा) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लुइसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी के डॉक्टरेट मॉनिटरिंग बोर्ड द्वारा प्रदान किया गया है जिसके बाद अब उनके नाम के आगे डॉक्टर की उपाधि जुड़ गई है।
हरि ओम जादूगर ने वर्षों से जादू और मंच कला के माध्यम से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में एक हजार से अधिक सफल प्रस्तुतियां देकर लाखों दर्शकों का मनोरंजन किया है।
उनकी अनोखी जादू कला अद्भुत भ्रम प्रदर्शन और दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देने वाली प्रस्तुतियों ने उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
विश्व रिकॉर्ड सहित अनेक उपलब्धियों से सम्मानित हरि ओम जादूगर की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।
विश्वविद्यालय ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, सांस्कृतिक मनोरंजन के प्रति समर्पण तथा जादू कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की है। विश्वविद्यालय के अनुसार, उनकी प्रतिभा और निरंतर योगदान ने वैश्विक मनोरंजन जगत में सकारात्मक एवं स्थायी प्रभाव छोड़ा है।
बता दे कि मानद डॉक्टरेट का समारोह 24 मई 2026 को पुणे में आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





