Home » प्रदेश » महिलाओं को विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

महिलाओं को विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

उदयपुर – मंगलवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सामाजिक परामर्शदाता केसर वेद ने ब्लॉक बड़गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बोरो का गुड़ा का दौरा किया।

इस दौरान केंद्र पर उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। परामर्शदाता ने लाडो प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स सहित महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में जानकारी साझा की।

साथ ही विभाग द्वारा संचालित वेब ओएससी, एमएसएसके एवं पीएसएसके केंद्रों की उपयोगिता और सेवाओं के बारे में भी महिलाओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम साथीन रेखा वैष्णव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!