
गोगुंदा – नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को खोखरिया नाल के समीप चावल से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रेलर उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला ने बताया कि हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जिसके एक पैर में फ्रैक्चर आया है। घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





