
उदयपुर – महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को ऋषभदेव ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्याणपुर क्षेत्र में महिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक परामर्शदाता केसर वेद ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं अधिकारों की जानकारी साझा की।
बैठक में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही लाडो योजना के संबंध में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को घरेलू हिंसा की रोकथाम, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
सामाजिक परामर्शदाता ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
बैठक में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया। बैठक में ग्राम साथीन पुष्पा यादव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





