Home » प्रदेश » पीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

पीएफ कार्यालय के कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

उदयपुर। चित्रकूट नगर स्थित भविष्य निधि (पीएफ) कार्यालय के बाहर लगे एक बड़े मोबाइल टावर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर करीब 1 बजे टावर से तेज लपटें और धुआं उठता देख कार्यालय कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कार्यालय के केयर टेकर कुलदीप सिंह राठौड़ एवं चन्द्र प्रकाश ने तुरंत अग्निशमन दल को सूचना दी। आग तेजी से फैलती देख दोनों कर्मचारियों ने घबराने के बजाय कार्यालय में उपलब्ध फायर फाइटिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को बढ़ने से रोका जा सका। इस बीच अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा तथा आग पर पूर्णतया काबू पाया।
पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त-प्रथम प्रशान्त कुमार सिन्हा ने दोनों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो टावर के गिरने या आग के आसपास फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कार्यालय के संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर भारी नुकसान होने से बचाया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!