
गोगुंदा – क्षेत्र के वीरपुरा गांव में आगामी 15 मई को भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति और मेघवाल समाज वाकल के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर के पाटोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है।
समिति के पूर्व सचिव मोहन लाल मेघवाल ने बताया कि पाटोत्सव महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक कलाकार मनीष परिहार, लक्ष्मण तंवर, दीपक कमलवास और विष्णु रायकवाल बाबा के भजनों की प्रस्तुति देगें। वहीं, नृत्य कलाकार ममता भारती और कविता भारती अपनी कला के माध्यम से भक्ति के रंग बिखेरेंगी।
कार्यक्रम के दौरान जनजाती क्षेत्रिय विकास एवं कैबिनेट मंत्री बाबू लाल खराडी, राज्यसभा सांसद चुन्नी लाल गरासिया, जरगा जी विकास ट्रस्ट जूना स्थान गुंदाली के अध्यक्ष किशन मेघवाल, विधायक प्रताप गमेती, भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, कांग्रेस कमेटी के देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, कांग्रेस कमेटी (ए) ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, युवा कांग्रेस कार्यकारी देहात जिलाध्यक्ष बालू भील, कुंभलगढ़ विधायक प्रत्याक्षी योगेन्द्र सिंह परमार ,पूर्व उपाध्यक्ष शिवनारायण, पूर्व कोषाध्यक्ष बालू राम मेघवाल सहित क्षेत्र की कई राजनैतिक हस्तियां शिरकत करेंगी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





