
सायरा– क्षेत्र में श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में नवनिर्मित बाबा रामदेव मंदिर का दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू होगा।
आयोजन समिति के कार्यकर्ता देवी लाल मेघवाल ने बताया कि महोत्सव की शुरूआत कल भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा में 1300 महिलाएं कलश धारण कर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरेंगी।
उन्होने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक कलाकार लक्ष्मण तंवर और गायिका किंजल
मेघवाल अपने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस आयोजन में मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
उन्होने बताया कि समिति के सदस्यों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं गुरुवार को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ समापन होगा।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





