Home » प्रदेश » 220 केवी अंबेरी पीजीसीआईएल लाइन का तार टूटा, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हुई ठप

220 केवी अंबेरी पीजीसीआईएल लाइन का तार टूटा, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हुई ठप

गोगुंदा – क्षेत्र में बुधवार को 220 केवी अंबेर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन लाइन का तार टूटने से गोगुंदा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक आई इस तकनीकी खराबी के चलते कई गांवों में अंधेरा छा गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद विधुत तंत्र पर दबाव बढ़ गया है। इसका सीधा असर सभी 33 केवी फीडरों पर पड़ा है, जहां लोड मैनेजमेंट के तहत रोटेशन में बिजली कटौती की जा रही है। गोगुंदा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल व्यवस्था, व्यापारिक गतिविधियां और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली विभाग के सहायक अभियंता रोहित सिंह गुहिल ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि बुधवार शाम से सप्लाई सामान्य होने की संभावना कम है। लेकिन उन्होने गुरूवार दोपहर तक स्थिति में सुधार होने और आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई गई है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!