
गोगुंदा – पंचायत समिति क्षेत्र में रविवार को ग्राम रथ अभियान के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम संयोजक दयालाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
इस दौरान निर्वतमान उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, प्रभारी अधिकारी देवेंद्र कंसल , प्रशासक कालू राम, ग्राम विकास अधिकारी भारत भूषण, पूर्व प्रधान पप्पू राणा, सायरा मंडल प्रभारी डीसी मेघवाल, मंडल प्रभारी नाहर सिंह देवड़ा, किसान मोर्चा अध्यक्ष भीम सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकुमारी, पन्नालाल प्रजापत, कमलेश तेली, सुरेश तेली, गोपाल वेद, रोशन लाल वेद, रोशन प्रजापत, पप्पू प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौरव अचार्य, कुंदन सिंह सहित रेखा कुमारी मौजुद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





