
सायरा – थाना क्षेत्र के उमरोद (पुनावली) गांव में शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी चुरा ली। पीड़ित परिवार ने सायरा थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पुनाराम गमेती ने बताया कि शनिवार रात पास के गांव कांजी का गुंडा में रात्रि जागरण का आयोजन था। वो अपने बेटों के साथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने गए था।
उसने बताया कि पत्नी अकेली थी, जो नीचे वाले कमरे में गेहूं की रखवाली के लिए सो रही थी। ऊपर का हिस्सा सूना था। बदमाशों ने मकान के ऊपरी हिस्से का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 70 हजार रुपये की नकदी समेट ली। इसके अलावा ने चांदी के तीन कंदोरे 1500 ग्राम, 1 किलोग्राम चांदी के कड़े , दो जोडी डंक 600 ग्राम, चांदी की होल्ली 500 ग्राम, चांदी का घट 500 ग्राम, तीन जोड़ी चेन 500 ग्राम, अंगुठी 500 ग्राम व अन्य कीमती जेवरात चोरी कर ले गये।
घटना की सूचना मिलते ही सायरा थाने केे एएसआई भंवर सिंह और राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





