Home » प्रदेश » बुझ का नाका की पहाड़ियों में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच मची अफरातफरी

बुझ का नाका की पहाड़ियों में भड़की भीषण आग, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच मची अफरातफरी

गोगुंदा – क्षेत्र के सेमटाल गांव के समीप स्थित बुझ का नाका की पहाड़ियों पर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के गांवों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी छिड़ककर और पारंपरिक तरीकों से लपटों पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि पानी का उस पर कोई खास असर नहीं हुआ। पहाड़ी इलाका होने के कारण आग बुझाने के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी जयवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को तुरंत सक्रिय किया गया। मौके पर वन विभाग के दस्ते के साथ गोगुंदा थाने का पुलिस जाब्ता और तहसीलदार भी पहुंच गए हैं।

वनाधिकारी राठौड़ ने बताया कि विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशों में जुटी हुई है। इस दौरान मौके पर वनपाल नरेंद्र पुरी, भूरीलाल, रोहित और वनरक्षक हेमंत कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नजर बनाए थे। खबर लिखे जाने तक आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी थे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!