
गोगुंदा – सर्व हिंदू समाज के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के गौभक्तों और जागरूक नागरिकों ने उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर गौवंश का संरक्षण और उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाकर उनका खोया हुआ गौरव वापस दिलाना था।
ज्ञापन में बताया कि यह अभियान किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की समस्त 5,410 तहसीलों में एक साथ संचालित किया जा रहा है। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत तहसील क्षेत्र के गौभक्तों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखा। ज्ञापन के साथ विशेषज्ञों द्वारा तैयार एक विस्तृत प्रस्ताव और व्यावहारिक समाधान पत्र भी संलग्न किया गया है।
ज्ञापन में बताया कि गौवंश न केवल करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी भी है।
ज्ञापन के माध्यम से गौवंश के लिए राष्ट्र की सांस्कृतिक आत्मा मानते हुए उनके संरक्षण के लिए कठोर नीति बनाने , ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए गौ-आधारित कृषि और उत्पादों को बढ़ावा देने और गौवंश के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए व्यावहारिक समाधानों पर त्वरित निर्णय लेने की मांग की हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





