
गोगुन्दा – गुरूवार को पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला ने कहा है कि भाजपा सरकार पंचायती राज के चुनाव आगे से आगे टाल कर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
झाला गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के गोगुंदा, मजावद एवं वाकल मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन बचाओ, लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को बढाने के लिए ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को ईमानदारी एवं पार्टी के प्रति समर्पित लोगों की टीम बनानी है।
पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी को पंचायती राज चुनाव में विजय दिलाने के लिए संगठन को मजबूत को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार पंचायती राज चुनाव में हार के डर से चुनाव नहीं करवा रही है और आगे से आगे टालती जा रही है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में आमजन की हालत बहुत खराब है। राज्य में अपराधियों के बढते हौंसले और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बदत्तर होती जा रही है। जिससे आम आदमी परेशानी है।
उन्होने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को नीचे स्तर तक मजबूत करने के लिए बुथ एवं ग्राम पंचायत स्तर मजबूत बनाने के लिए संगठन बढाओं लोकतंत्र बचाओं अभियान चलाया गया है। इसके लिए पंचायत स्तर पर 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद राज्य सरकार पंचायती राज एवं नगरीय निकाय के चुनाव आगे से आगे बढाती जा रही है इससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।
इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, प्रहलाद सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, मोडी उप- सरपंच प्रहलाद सिंह झााला, जीएसएस अध्यक्ष हरिसिंह झाला, तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवडा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोनक गर्ग, युथ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हितेश पालीवाल , केसूलाल खैर, अभय सिंह झाला, अमराराम गमेती, गिरवर चौधरी, बाबूलाल, भीकमचंद, दुर्गेश पटेल, फतहलाल मेघवाल, फतहसिंह झाला, पन्ना लाल मेघवाल सहित कई नेता मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





