Home » प्रदेश » डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा की ली शपथ

डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की रक्षा की ली शपथ

गोगुंदा – मंगलवार को क्षेत्र के बाईपास स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी (ए) ने भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
वहीं विचार गोष्ठी में उपस्थित कार्यकताओं ने बाबा भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान की रक्षा के लिए शपथ ली गई।

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरीसिंह झाला, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल,पन्ना लाल मेघवाल, वरिष्ठ नेता पूर्व सरपंच करण सिंह झाला, चेन सिंह चदाणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, गोगुंदा उप सरपंच लालकृष्ण सोनी, ओबीसी मंडल अध्यक्ष सुरेश लौहार, लेम्पस अध्यक्ष जब्बरसिह, नरपत सिंह झाला, राजेन्द्र सिंह झाला, जनएसयुआई के जिला महासचिव हिमांशु सोनी, भेरुलाल मेघवाल, फतहसिंह मादा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!