Home » प्रदेश » आरएसएस की राजतिलक प्रभात शाखा ने शुरू किया पक्षी बचाओ अभियान

आरएसएस की राजतिलक प्रभात शाखा ने शुरू किया पक्षी बचाओ अभियान

गोगुंदा – भीषण गर्मी की आहट के साथ ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने हेतु सामाजिक संगठन आगे आने लगे हैं। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की राजतिलक प्रभात शाखा ने जीव दया के संकल्प के साथ 100 परिंडे वितरण करते हुए कई धार्मिक स्थलों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गये।

शाखा के स्वयंसेवकों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर न केवल स्वयं परिंडे लगाए, बल्कि आमजन को भी इस पुनीत कार्य से जोड़ने के लिए परिंडों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे इस भीषण ग्रीष्म ऋतु में अपने घरों की छतों, बालकोनी और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।

स्वयंसेवकों ने इस अभियान के माध्यम से समाज को संदेश दिया कि समाज सेवा ही वास्तविक राष्ट्र सेवा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान के कारण जल स्रोत सूख रहे हैं, ऐसे में बेजुबान पक्षियों और पशुओं की रक्षा करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे और अपने घरों के बाहर नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!