Home » प्रदेश » श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गोगुंदा में हुआ विस्तार

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गोगुंदा में हुआ विस्तार

गोगुंदा – मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा तहसील में संगठन को स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें गोगुंदा तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह मोजावत एवं तहसील प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा ने संगठन विस्तार की घोषणा की।
इस दौरान डूंगर सिंह देवड़ा को तहसील संरक्षक, शंकर सिंह झाला एवं रतन सिंह देवड़ा को तहसील उपाध्यक्ष, फतेह सिंह देवड़ा व प्रेम सिंह को तहसील संगठन मंत्री, लहर सिंह देवड़ा (मोरवल) को पंचायत अध्यक्ष, हुकुम सिंह (सूरतगढ़) को पंचायत प्रभारी, बहादुर सिंह देवड़ा (मोरवल) को पंचायत उपाध्यक्ष तथा चमन सिंह मोजावत (मोरवल) व भेरू सिंह सिसोदिया (सूरतगढ़) को पंचायत संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत गढ़पुरा ने कहा कि हमें समाज के हर दुख-सुख में हमेशा खड़ा रहना है। क्षत्रिय धर्म हमें 36 कौम के सम्मान और न्याय की बात करना सिखाता है। सच्चा क्षत्रिय वही है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलता है और हर वर्ग के लिए बड़े दिल से कार्य करता है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला मंत्री शूरवीर सिंह, प्रभारी किशन सिंह, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, बड़गांव तहसील सरक्षक किशन सिंह दुलावत, तहसील सरक्षक कल्याण सिंह, महामंत्री महिपाल सिंह, सायरा तहसील अध्यक्ष हिम्मत सिंह, तहसील सरक्षक किरण सिंह, जब्बर सिंह, कालु सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह घाटा सहित कई लोग मौजूद रहें।

 

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!