
सायरा – जनता पार्टी के आगामी स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को रविवार को हनुमान टेकरी पर मंडल स्तर की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी दयालाल ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सक्रियता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रभारी ने स्पष्ट किया कि स्थापना दिवस पर पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना ही मुख्य लक्ष्य है।
मंडल संयोजक बाबू सिंह खरवड़ ने पार्टी के ऐतिहासिक सफर को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह जनसंघ के दौर से शुरू हुई यह यात्रा आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों और संघर्षों से अवगत कराया, ताकि युवा कार्यकर्ता पार्टी के मूल सिद्धांतों से जुड़ सकें।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष करण जोशी, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष नाथु सिंह, सायरा पूर्व उपसरपंच भेरू सिंह , मंडल महामंत्री ईश्वर सिंह राणावत, देवी लाल मेघवाल, अब्बा लाल नागदा, भूर सिंह राजपूत, महेंद्र सेन, मुरली पालीवाल, प्रकाश गमेती, भंवर लाल नागदा, कालू लाल गुजर, देवी सिंह, प्रेम शंकर लाल नागदा, नाथु लाल गमेती भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





