Home » प्रदेश » एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का हुआ स्वागत

एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का हुआ स्वागत

गोगुंदा। वीरो की धरती गोगुंदा में शुक्रवार को एनएसयुआई के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष बालू जी भील के नेतृत्व में ईसवाल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जोरदार अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एनएसयुआई के प्रदेशाध्यक्ष पद से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जाखड़ का यह पहला गोगुंदा दौरा था, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं जोशीले नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने युवा शक्ति जिंदाबाद और एनएसयुआई के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आने वाले समय में छात्र एवं युवा हितों को लेकर संघर्ष तेज करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में गोगुंदा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला महासचिव दिनेश जोशी, मोहित चौधरी, पूर्व उपसरपंच मांगीलाल गमेती, रुपेश भील, गोर्वधन भील, गणेश, कैलाश, संतोष,अमृत,जितेन्द्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!